श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार कर रही भाजपा-सुमित सिंह
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता युवा मोर्चा फुसरो नगर अध्यक्ष सुमित सिंह के नेतृत्व में 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष में बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित रैन बसेरा, दामोदर नदी हिंदुस्तान पुल के समीप बाबा आमटे नगर एवं करगली वाशरी के समीप गरीबों के बीच मध्यान भोजन का वितरण किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा फुसरो नगर अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय, बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, शांति श्याम फाउंडेशन के विकास कुमार सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह सैनी, महामंत्री सूरज कुमार सिंह, नगर मंत्री चंदन चौहान, आईटी सेल डेजी गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य सचिन कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य उमेश कुमार, प्रकाश कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply