Advertisement

करगली में मेरा बचपन प्ले स्कूल में फूड और क्राफ्ट मेला का आयोजन

इस तरह के आयोजनो से बच्चों के सर्वांगीण विकास-अर्चना सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सिनियर क्वार्टर करगली स्थित मेरा बचपन प्ले स्कूल प्रांगण में फूड और क्राफ्ट मेला का आयोजन किया गया। यहां अन्नाक्षेत्रम् कैन्टीन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, स्कूल के निर्देशक जयेश राठौर और प्राचार्या रितू राठौर ने गुब्बारा उड़ाकर कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अर्चना सिंह ने बच्चों के मनोबल को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। प्राचार्या रितू राठौर ने कहा कि आज यहां बच्चो ने जिस तरह की प्रतिभा दिखाई है, निश्चित ही ये सभी एक दिन विद्यालय एवं देश का नाम रौशन करेंगे। यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन और अलग-अलग के हैंडी क्राफ्ट और मिट्टी से बने खिलौने तथा कागज से बने समानो की बिक्री करने के स्टॉल लगाए गए।

कुम्हार के द्वारा बनाए गए मिट्टी के खिलौने, कागज से बने सामान के स्टॉल सहित टेम्पोलीन और झूला आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में केशर कुमारी, अंजना, रमणिका, रेखा, सोमा, डिम्पी, अंशु, पल्लवी, शिवानी, सिखा, शदफ आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *