Advertisement

तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीत व् लोकनृत्य की प्रस्तुति

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगशाला में स्वरा आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव के दूसरे दिन 5 अक्टूबर को लोकगीत व् लोकनृत्य की प्रस्तुति की गयी।

जानकारी देते हुए कलाकार साझा संघ के सचिव एवं चर्चित टीवी कलाकार रंगकर्मी मनीष महीवाल ने बताया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से सर्वविद्या सरोज फाउंडेशन बिहार की कला इकाई स्वरा आर्ट एंड कल्चर द्वारा बीते 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर को सायं 6.30 बजे से प्रेमचंद रंगशाला पटना में तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिहार के विभिन्न लोकदलों द्वारा लोकगीत एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति की जा रही है।

महीवाल के अनुसार इस क्रम में दूसरे दिन 5 अक्टूबर की संध्या 6.30 बजे से कार्यक्रम का आरंभ मधुर स्वर के साथ मंच संचालन श्वेता सुरभि द्वारा श्रीगणेश किया गया। बताया कि स्वरा आर्ट एंड कल्चर द्वारा सारिका के निर्देशन में लोक भजन एवं लोकनृत्य के अंतर्गत जगदम्बा घर में, पिया मेहंदी, महल पर कागा, जुग जुग जिय तू ललनवा, रामजी से पूछे जनकपुर के नारी, अरे अरे सजनी, राह चलेली त टोकेला सोनार, अमवा महुअवा के झूमे तथा कलकतवा गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सत्यम शेखर के दल द्वारा गायन के अंतर्गत जय जय दुर्गे महारानी, तू तऽ राजा बाबू हउवऽ, लेले अईहऽ बालम बजरिया से चुनरी, दिल लगाबे ना आबेला उनका तथा छठ गीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर श्वेता के दल द्वारा शिव कैलास के वासी, मोहे ऑफ पीस अपने रंग में, सोहर, बलम रसिया, के जइहे हाजीपुर, लाद हो बालम, जगदम्बा घर में दियरा, बारह मासा तथा शरद ऋतु झोंके हे मोरे सखिया का गायन किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन की अंतिम प्रस्तुति अंशु कुमारी एवं ग्रुप द्वारा लोकनृत्य की थी।

आयोजित कार्यक्रम में आर्या कुमारी, दिव्याश्री, आराध्या चौधरी, आराध्या कर्ण, मैत्रेयी राज, वैष्णवी, ऐशुताश्री, काजल, रेखा कुमारी, माधुरी तथा आराध्या गुप्ता ने भाग लिया। हारमोनियम पर डॉ सारिका, तबले पर प्रवीर कुमार, ढोलक पर उत्पल कुमार, की-बोर्ड पर राजन कुमार और ऑक्टोपैड पर गौतम कुमार संगत कर रहे थे। वहीं इस अवसर पर यहां बच्चों द्वारा बनाये गये पेंटिंग का अवलोकन उपस्थित गणमान्य जनों ने किया।

महीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिवस 6 अक्टूबर की संध्या स्वरा आर्ट एंड कल्चर के अलावा मेधा (गायन), सोनम (गायन) तथा मानसी एंड ग्रुप (लोकनृत्य) द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *