Advertisement

सबलपुर दियारा सहित आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में पुनः घुसा बाढ़ का पानी

सबलपुर पछियारी टोला में चल रहा कटाव निरोधक कार्य-डॉ रामानुज प्रसाद

अवध किशोर शर्मा/सारण(बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में एकबार फिर बाढ़ ने दस्तक दे दिया है। सोनपुर – राहर दियारा-सबलपुर मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर गंगा नदी के बाढ़ का पानी आर – पार बहने लगा है।

जानकारी के अनुसार सोनपुर अंचल के राहर दियारा सामुदायिक भवन के निकट तीन मोहानी के पास बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ गया है। इसी मार्ग पर थोड़ा आगे बढ़ने पर लम्बी दूरी तक पानी सड़क पर बह रहा है। यहां से नेवलटोला बिंद टोली जाने वाली सड़क पर भी पानी चढ़ गया है, जिससे साईं मंदिर, संकट मोचन मंदिर मार्ग बाधित हो गया है। इसी तरह नेवल टोला से बिंदटोली जाने वाली सड़क भी डूब गया है।

इस बावत सोनपुर के राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने 29 अगस्त को बताया कि सोनपुर प्रखंड के सबलपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत गंगा नदी से पुनः हो रहे भीषण कटाव की सूचना मिलने पर उन्होंने जिला पदाधिकारी सारण से मिलकर सबलपुर पश्चिमी पंचायत में हो रहे कटाव से बचाव के लिए कटाव अवरोध कार्य करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग को अविलंब कटाव अवरोधक कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

डीएम के निर्देश के पश्चात दर्जनों मजदूर लगातार कटाव अवरोधक कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि कटाव अवरोधक कार्य होने से फिलहाल कटाव नियंत्रित है। कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी कटाव स्थल पर नजर रखे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *