अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बाढ़ प्रभावित सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए फूड पैकेट एवं दवाओं की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
इस संबंध में सोनपुर अनुमंडल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने 12 अगस्त को अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर कहा है कि कई पंचायतों में बाढ़ के प्रकोप से इस तरह की कठिनाई उत्पन्न हुई है। कहा कि प्रखंड के हद में सबलपुर के चारों पंचायत सहित नजरमीरा – राहर दियारा पंचायत, शाहपुर – पहलेजा पंचायत, गंगाजल पंचायत, खरिका, कसमर, अकिलपुर, शिकारपुर के अनेक गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी जमा है।
प्रभावित रहिवासियों को सूखा राशन, मोमबत्ती, दियासलाई की सख्त आवश्यकता है। सिर्फ कुछ ऊंचे जगहों पर सामुदायिक रसोई व मवेशियों को चारा देने की व्यवस्था की गई है, जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। आवेदन पर उपेन्द्र कुमार यादव, नंदा राय, मनोज मांझी, लगन राय आदि का नाम शामिल हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सांप -बिच्छू का प्रकोप बढ़ा
सोनपुर अनुमंडल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने प्रेस से बातचीत में कहा कि बाढ़ के कारण घरों में भी सांप -बिच्छू घुस रहे हैं। क्षेत्र में सांप-बिच्छू की बाढ़ आ गयी है। इससे रहिवासियों की जान पर खतरा बना है। स्थानीय अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था करना जरूरी है, ताकि जहरीले जीव जंतुओं से जान की रक्षा किया जा सके।
![]()













Leave a Reply