Advertisement

मुहर्रम को लेकर गोमियां व् तेनुघाट पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एवं गोमियां क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस की कवायद तेज हो गई है। इसी को लेकर पुलिस द्वारा 15 जुलाई को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाइक से फ्लैग मार्च निकाला गया।

जानकारी के अनुसार फ्लैग मार्च का नेतृत्व तेनुघाट ओपी प्रभारी अजित कुमार कर रहे थे। फ्लैग मार्च साड़म के संतोषी माता मंदिर से निकलकर चटनियां बागी, इस्लाम टोला, पलानी, दलाल टोला, अछैया टोला होते हुए लाल बांध पहुंची।

इस दौरान पुलिस ने रहिवासियों से मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर और जवान भी शामिल थे।

इस संबंध में तेनुघाट ओपी प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति और सौहार्द का प्रतीक है। आमजन इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों और शरारती तत्वों को किसी भी हाल में बक्शा नही जायेगा। पुलिस की नजर हर जगह रहेगी। मौके पर वारिस आलम व् अन्य दर्जनों अमन पसंद रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *