Advertisement

दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर बोकारो थर्मल पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक सम्पन्न करने को लेकर बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर बोकारो थर्मल पुलिस अलर्ट मोड में है।

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक पिंकू कुमार यादव के नेतृत्व में 28 सितंबर को थाना चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बोकारो थर्मल के विभिन्न चौक चौराहा, पूजा पंडाल, कथारा मोड़ पूजा पंडाल के समीप मुख्य मार्ग से जारंगडीह के विभिन्न चौक व् पंडाल का निरीक्षण किया गया। स्वयं बाइक पर सवार थाना प्रभारी द्वारा फ्लैग मार्च के जरिए आम जनों के बीच संदेश दिया गया कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए।

कोई भी असामाजिक तत्व अगर शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
बता दे कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। फ्लैग मार्च में बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक भगीरथ महतो, पुअनि अजीत कुमार, पुअनि कृष्णा उरांव, पुअनि दीपक पासवान, सहायक अवर निरीक्षक बैजुन मरांडी, एएसआई पंकज भारद्वाज, एएसआई अरविंद कुमार मेहता, सहित दर्जनों जिला पुलिस बल व् गृह रक्षक के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *