Advertisement

सोनपुर अनुमंडल मुख्यालय सहित शहरी व् ग्रामीण इलाकों में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन

सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में समारोह, विद्यालयों में निकली प्रभात फेरी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल मुख्यालय सहित सोनपुर के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति व उल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा ने जिलपरिषदीय डाकबंगला मैदान के मुख्य समारोह स्थल पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने सोनपुर अनुमंडल कार्यालय, एसडीएम आवास पर झंडोत्तोलन किया। उन्होंने मुख्य समारोह में पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।

सोनपुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में सब जज प्रथम मनीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। सोनपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ परिसर में अध्यक्ष डॉ नवल कुमार सिंह, सोनपुर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी प्रीतेश कुमार ने अपने आवासीय परिसर में झंडोत्तोलन किया। सोनपुर अवर निबंधन कार्यालय पर सब रजिस्ट्रार नरेश विश्वकर्मा, सोनपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर में अध्यक्ष अजय साह, सोनपुर थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजनंदन, शहीद महेश्वर चौक पर स्थित अमर शहीद के प्रतिमा स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा समाज के अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कंपनी निदेशक ज्ञानेन्द्र सिंह टुनटुन ने झंडातोलन किया तथा सभी विशिष्ट अतिथियों को शॉल, मधुबनी पेंटिंग एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

हरिहरनाथ थाना पर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार, सोनपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख मुन्नी कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। पूर्व विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने सोनपुर स्टेशन गेट, शहीद अभिषेक चौक, बाईपास(मानपुर) एवं पहलवान नगर, लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव अतुल कुमार सिंह के आवासीय परिसर में वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार सुरेन्द्र मानपुरी ने झंडोत्तोलन किया।

अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ शाखा सोनपुर द्वारा गोला रोड स्थित कार्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडोत्तोलन शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने किया। गंगाजल पंचायत के परवेजा बाद में अमृत सरोवर पर पंचायत समिति सदस्य राजकुमारी शर्मा, सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत भवन पर मुखिया दिनेश राय ने ध्वजारोहन किया।

इस अवसर पर सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा, डीसीएलआर राधेश्याम कुमार मिश्र, डीएसपी प्रीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बेहतरीन चुनावी प्रबंधन आदि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सोनपुर अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी रामजी पासवान, अवर निर्वाची पदाधिकारी अखलाक अंसारी, सोनपुर बीपीआरओ राजेश कुमार, सोनपुर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजनंदन सहित कई अन्य पदाधिकारी व कर्मी, समाजसेवी, स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *