अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारण जिला के हद में अनुमंडल मुख्यालय सोनपुर में धूमधाम और उत्साह के माहौल में ध्वजारोहण कर आजादी दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सोनपुर जिला परिषदीय डाक बंगला मैदान में आयोजित मुख्य समारोह, अनुमंडल कार्यालय एवं शहीद महेश्वर चौक स्थित शहीद महेश्वर की प्रतिमा स्थल पर एसडीएम स्निग्धा नेहा ने ध्वजारोहण किया। सोनपुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में सब जज प्रथम मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया। अधिवक्ता संघ सोनपुर के प्रांगण में संघ के महासचिव अभय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा, सब जज प्रथम मनीष कुमार, सब जज द्वितीय अनुराग मिश्रा, मुंसिफ रविरंजन, एसडीओ स्निग्धा नेहा, डीसीएलआर राधेश्याम कुमार मिश्रा, एसडीपीओ प्रीतीश कुमार, थानाध्यक्ष राजनंदन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार, अधिवक्ता संघ सोनपुर के अध्यक्ष डॉ नवल कुमार सिंह उपस्थित थे।

शहीद महेश्वर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम सोनपुर, एसडीपीओ, न्यायिक दंडाधिकारी सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथिगण सम्मिलित हुए। इस मौके पर पिरामिड फैबकॉन इवेंट मैनेजर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (टुनटुन सिंह) ने सभी अतिथियों का स्वागत शॉल और पौधे भेंट कर किया। ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों में चॉकलेट एवं बिस्किट वितरित किए गए। इसके पश्चात पिरामिड कार्यालय में प्रबंधक चौधरी ने ध्वजारोहण किया तथा संगत ग्राउंड में इलेक्ट्रीशियन पंकज ने ध्वजारोहण किया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने सोनपुर विधानसभा के हद में खरिका स्थिति राम सुंदर दास बालिका उच्च विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामसुन्दर दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा इस वर्ष प्रथम श्रेणी से पास छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के नयागांव स्थित अमर शहीद राजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद सोनपुर पश्चिम मंडल भाजपा द्वारा आयोजित ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए। यहां मंडल अध्यक्ष संजीत चौरसिया ने ध्वजारोहण किया।
![]()













Leave a Reply