Advertisement

हस्तकरघा केंद्र में महिला समिति अध्यक्ष द्वारा झंडोत्तोलन किया गया

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। गणतंत्र दिवस के मौके पर बीते 26 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित आशाएं हस्तकरघा केंद्र में महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। साथ ही इस अवसर पर महिला समिति के सदस्यों ने सैल्यूट करते हुए तिरंगे को नमन किया।

इस अवसर पर महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू कर भारत को पूर्ण गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

उन्होंने आशाएं हथकरघा केंद्र की उपलब्धियों पर सारगर्भित विचार दिए। आहुत कार्यक्रम के आयोजन एवं क्रियान्वित किए जाने में सीएसआर पदाधिकारी सह सेल गुवा उप महाप्रबंधक डॉ टीसी आनंद का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *