राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची में 30 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल के पांच छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित सभी विद्यार्थियों को डीवीसी बीटीपीएस के उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा व प्रबंधक अंजू बोईपोई के सौजन्य से ट्रैक सूट आदि सामान उपहार स्वरूप विद्यालय को दिया गया।जिसे विद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार नें विद्यालय में समारोह आयोजित कर चयनित सभी छात्रों की ट्रैक शूट प्रदान कर सभी को सम्मानित किया। एवं बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
चयनित होने वाले विद्यार्थियों में प्रशांत कुमार, दीपक कुमार, आलिया परवीन, सुमन कुमारी, लवली कुमारी शामिल है। चयनित सभी बारहवीं के छात्र एवं छात्राएं हैं। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रशांत कुमार, सुकेश प्रजापति, दिनेश कुमार व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply