Advertisement

क्षेत्र के पांच सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओसीपी परियोजना में 30 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां कार्यरत पांच कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता अमला अधिकारी (खनन) के डी प्रसाद द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से एकेकेओसीपी खासमहल के परियोजना पदाधिकारी कन्हैया शंकर गैवाल, अमला अधिकारी कार्मिक एवं प्रशासन राजीव कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक ज्ञानेन्दु चौबे, परियोजना के कार्मिक प्रबंधक एस डी रत्नाकर, आदि।

पी एन सिंह, आर पी यादव, सहायक प्रबंधक कार्मिक प्रेक्षा मिश्रा, प्रबंधक प्रशिक्षु कार्मिक सुजाता आदि उपस्थित थे। जबकि क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य गणेश प्रसाद महतो, सुशील सिंह, दिलीप मारिक, विजय भोई, शक्ति मंडल आदि द्वारा सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *