एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। नेपाल देश के लुंबिनी प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान समारोह सह विचार मंथन शिविर में समस्तीपुर जिले के पर्यावरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में बिहार एनजीओ (NGO) संघ सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू, अमित प्रोडक्शन सेंटर के निदेशक पर्यावरण प्रेमी पूसा निवासी अमित कुमार, एकता युवा मंडल के संस्थापक मोहम्मद एजाज, कात्यायनी सेवा संस्थान के सचिव निधि राजपूत एवं स्वामी विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष सुजीत कुमार को सुषमा यादव सहकारी मंत्री लुंबिनी प्रदेश ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर मनमोहन चौधरी मेयर लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका, अवधेश कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष लुंबिनी विकास कोष, पशुपतिनाथ कोइराला सचिव पर्यावरण मंत्रालय लुंबिनी प्रदेश नेपाल, मोहम्मद अकरम चीफ गेस्ट बांग्लादेश, जेपी वर्मा निदेशक हर्बल एपीएस बिहार पटना भारत, दान बहादुर चौधरी पूर्व मंत्री लुंबिनी प्रदेश नेपाल आदि की उपस्थिति में मोमेंटो प्रमाण पत्र एवं अंग बस्त्र दे कर समानित किया गया।
बताते चलें कि इस कार्यक्रम (This Programme) में छह देशों से आए सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी को यह सम्मान प्रदान किया गया। समस्तीपुर जिले के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, राजनीतिक दल के नेता, बुद्धिजीवियों ने समस्तीपुर के पांचो पर्यावरण प्रेमी को समानित होने पर बधाई एवं सुभकामना दिया है। साथ हीं कहा है कि यह समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की बात है।
![]()












Leave a Reply