रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत मंदिर टोला में 2 जून को पांच दिवसीय यज्ञ की शुरुआत की गयी।
जानकारी के अनुसार आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 महारुद्र यज्ञ सह शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 2 जून को महादेव मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ भब्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में 501 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश धारण कर पेटरवार के बाजार टांड़, मठ टोला, पटवा टोला, ठाकुर टोला होते खत्री मोहल्ला स्थित राजा तालाब पहुंचा। यहां यज्ञाचार्य नरेश कुमार पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया गया।
इस दौरान जय श्रीराम, हर हर महादेव एवं बजरंग बली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो उठा। कलश में जल भरने के उपरांत उसी मार्ग से पुनः श्रद्धालुओं द्वारा कलश को यज्ञस्थल पर पूजा अर्चना के उपरांत स्थापित किया गया।कलश यात्रा में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक बबिता देवी एवं जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो भी शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र के रहिवासियों में अध्यात्म के प्रति सकारात्मक ऊर्जा जागृत होती है। ज्ञात हो कि, इस अवसर पर प्रत्येक दिन पूजन, हवन, आरती एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ कमिटी एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान देखा जा रहा है।
![]()













Leave a Reply