एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में पाँच दिनों से चल रहा समर कैम्प 31 मई को संपन्न हो गया।
आयोजित समर कैम्प में नृत्य, चित्रकला, हस्तकला, संगीत, पाक कला, योगाभ्यास, खेलकूद आदि क्रियाकलापों का अभ्यास कराया गया। इसमें कक्षा प्रथम से दशम के 154 भैया बहनों ने भाग लिया और सारे क्रियाकलापों को खेल खेल में ही सीखा। साथ हीं भैया बहनों ने अपने पाँच दिनों का अनुभव शेयर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय और प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार महतो ने भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। समर कैम्प के प्रमुख शैल बाला कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजू ठाकुर, प्रीति प्रेरणा सिंह, विभा कुमारी, नित्यानंद मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, नंदनी कुमारी, वीणा, सीमा कुमारी, शिव पूजन कुमार सोनी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मंतोष प्रसाद, कुमार गौरव आदि आचार्य व् दीदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]()












Leave a Reply