आजसू सुप्रीमो, गिरीडीह सांसद और गोमिया के पूर्व विधायक रहे उपस्थित
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जीएम ग्राउंड कथारा में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का 15 दिसंबर को समापन हो गया। फाइनल मैच देखने आसपास के ग्रामीण व् कस्वाई क्षेत्र के दस हजार से अधिक रहिवासियों की भीड़ जुटी।
आयोजित पांच दिवसीय सांसद महाकुंभ फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरीडीह सांसद सीपी चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो उपस्थित रहें।

इसके अलावा मुख्य रूप से आजसू नेत्री व् डुमरी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी यशोदा देवी, पुलिस इंस्पेक्टर सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी, बोकारो थर्मल थाना के अजीत कुमार मेहता, बोड़िया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, समाजसेवी खीरू यादव, महिला नेत्री सीमा देवी के. ललिता राव आदि उपस्थित रहें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एलएफसी ललपनिया व् युवा क्लब पीलपिलो के बीच खेला गया, जिसमे ट्राई ब्रेकर से ललपनिया की टीम विजयी रही।

हालांकि हाफ टाइम तक हीं खेला हो पाया, इसके बाद आयोजको ने दोनों टीमों को ट्राई ब्रेकर से निर्णय लेने का निर्देश दिया गया, जिसके कारण कई फुटबॉल प्रसंशक नाराज दिखे।इस अवसर पर सांसद फुटबॉल महोत्सव टूर्नामेंट के विजेता टीम एलएफसी ललपनिया को ₹2 लाख और उप विजेता टीम युवा क्लब पीलपिलो को ₹1.5 लाख के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply