शिविर में कुल 208 दिव्यांगों के बीच जरूरी सामग्री का वितरण
विकलांगों की सेवा ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा-रानी सिंह
एस. पी. सक्सेना/एन. के. सिंह/बोकारो। श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति झारखंड द्वारा झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 3 मार्च को संपन्न हो गया। शिविर अंतिम दिन दर्जनों दिव्यांगों के बीच आवश्यक सामग्री सहित कुल 208 दिव्यांगों के बीच जरूरी सामग्री का वितरण किया गया।
बोकारो जिला के हद में महिला कल्याण मंडप कारगली में 3 मार्च को विकलांगों के बीच कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के पांचवे दिन शिविर का समापन किया गया। पांचवे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की घर्म पत्नी व् बेरमो के वर्तमान विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह की माता रानी सिंह, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची के चेयरमैन ललित केडिया, सचिव नेमी चंद अग्रवाल, बेरमो शाखा समन्वयक हरीष दोशी उर्फ राजू भाई तथा ओमप्रकाश अग्रवाल, माड़वाड़ी महिला मंडल फुसरो की अध्यक्षा हिमांशी अग्रवाल, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया व् उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व् समिति के गणमान्य जनों द्वारा दिव्यांगों के बीच 12 ट्राइ साइकिल, 11 व्हील चेयर, 3 वैशाखी, 2 वाकर, 12 श्रवण मशीन (एचए), छह कृत्रिम पैर व् एक अंग का प्रत्यारोपण व् वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रानी सिंह ने कहा कि इस प्रकार का मानव सेवा बहुत हीं अच्छा है। इस कार्य में बेरमो विधायक भी जरुर आगे बढ़कर साथ देंगे। यह हम वादा करते है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनो की सहायतार्थ शिविर आयोजित कर अपेक्षाओ पर खरा उतरना सम्मान की बात है। इसके लिए श्रीभगवान महावीर विकलांग सेवा समिति बधाई के पात्र है।
समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल ने कहा कि समिति के चेयरमैन ललित केडिया, संयोजक राजू भाई और ओमप्रकाश अग्रवाल सरीखे कर्मठ साथियों के बदौलत यह कार्यक्रम सफल हो रहा है। उन्होंने बताया कि वे विदेश से कल हीं लौटे है। वे विकलांग भाइयों का कोई उपकार नहीं, बल्कि सेवा कर रहे है। कोई भी दिव्यांग भाई बहन अपने आप से कम नहीं समझे। वे किसी से किसी मामले में कम नहीं है। जहाँ हम सेवा कर सकते थे। कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 से संस्था की स्थापना डी. आर. मेहता ने की थी। जयपुर में इस कार्य का शुरुआत किया गया। कहा कि अभीतक 23 लाख दिव्यांगों को निःशुल्क सेवा दी गयी है।
यह सेवा पुरी तरह निःशुल्क है। कहा कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति बिहार, बंगाल, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भी जाकर सेवा कार्य करते है। विकलांग सहायता समिति रांची के सचिव रतन अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। मैं ललित केडिया को देखकर प्रेरित होता हूँ कि इस उम्र में ये मानव सेवा के लिए इतने समर्पित है। उन्होंने कहा कि वे ओमप्रकाश अग्रवाल से आग्रह करते है कि बेरमो भी एक शाखा स्थापित कर सेवा कार्य करें।
उन्होंने कहा कि जयपुर का शाखा रांची, जमशेदपुर, बंगाल आदि में भी है। इसके अलावा हमारा सेवा वाहन जगह जगह जाकर सेवा देने का कार्य करता है। कहा कि यहां आयोजित शिविर में पांच दिनों में 208 जरूरतमंदो को सेवा दिया गया है। यह सबसे बड़ी बात है। कहा कि बेरमो विधायक अनुप सिंह की कार्य करने की शैली सचमुच अद्भुत है। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति झारखंड के द्वारा जयपुर शाखा अजमेर के सौजन्य से बीते 27 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित पांच दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर के अंतिम दिन मड़वाड़ी महिला समिति फुसरो शाखा सचिव पुनम अग्रवाल ने कहा कि संसार में असहायों को सेवा प्रदान करना सबसे बड़ा काम है। इसके लिए समिति बधाई का पात्र है।
समिति के चेयरमैन ललित केडिया ने कहा कि पूरे विश्व में 23 लाख दिव्यांगों का अभी तक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया है। झारखंड में लगभग 10 हजार कृत्रिम अंग प्रदान किए गए हैं। संस्था के राज कुमार अग्रवाल, मारवाड़ी महिला मोर्चा बेरमो के अध्यक्ष हिमांशी अग्रवाल ने इस मानव सेवा कार्य को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर -आधारित एक गैर-लाभकारी संगठन है। यह विकलांगों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।
मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष और समिति के सक्रिय सदस्य रतन लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल व राजू भाई ने कहा कि संस्था दिव्यांग जनो को कृत्रिम अंग, कैलीपर्स, बैसाखी, एंबुलेटरी एड्स जैसे व्हील चेयर और अन्य सहायता और उपकरण पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान करते है।
कार्यक्रम मे चेयरमैन नेमीचंद गोयल, अध्यक्ष ललित केडिया, सचिव नेमीचंद अग्रवाल, रतन अग्रवाल, सदस्य रितेश कुमार पटवारी, प्रबंधक संजय कुमार, टेक्नीशियन रोहित, पशुपति रजवार, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, दयानंद बर्णवाल, उत्तम सिंह, छेदी नोनिया, कोमल अग्रवाल, उमा अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, भुनेश्वर यादव, राजेंद्र अग्रवाल, ललन रवानी के अलावे डॉ एचके साहू, डॉ ऐश्वर्या, कोषाध्यक्ष रीतेश पटवारी, राम कुमार महतो, सूरज प्रसाद नाथ, कर्मा महतो, पुरोहित अरूण पांडेय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीष दोशी उर्फ राजू भाई ने की।
27 total views, 27 views today