Advertisement

लहरियाटांड़ मैदान में पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में लहरियाटांड मैदान में गोल्डन क्लब की ओर से पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन 2 अक्टूबर को किया गया। यह टूर्नामेंट की शुरुआत गांधी जयंती के शुभ अवसर पर किया गया।

लहरियाटांड मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बोकारो के जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर एवं फुटबॉल में किक मार कर की। उद्घाटन मैच मां दुर्गा क्लब धनबाद एवं एसएफसी क्लब कथारा के बीच खेला गया। जिसमें मां दुर्गा क्लब ने 1-0 के बढ़त के साथ जीत हासिल किया।

इस अवसर पर सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग गोविंदपुर परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी सहित जिप सदस्या शहजादी बानो, समाजसेवी ईश्वर चन्द्र प्रजापति, चितरंजन साहू, बी एन महतो, पंचायत समिति सदस्य बेबी रजक, वार्ड सदस्य कांति देवी, कृष्ण रजक, चंद्रिका रजक, दुलेश्वर प्रजापति, बुधन प्रजापति, आयोजन समिति अध्यक्ष डेंगलाल रजक, सचिव अशोक प्रजापति, सदस्य राजू प्रजापति, महेश रजक, अमन रजक, मुकुंद प्रजापति, अशोक प्रजापति, अनीश रजक, मुन्ना प्रजापति, आदित्य कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *