Advertisement

रांची पुलिस के हत्थे चढ़े पांच हथियार सप्लायर

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर इलाके से रांची पुलिस ने पांच अपराधियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार सभी अपराधी बड़े पैमाने पर बम और अवैध हथियार का सप्लाई करते हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आये पांचों अपराधियों से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों में पिंटू वर्मा, तबारक अंसारी, लालदेव महतो, रोहित वर्मा और अमन सिंह शामिल है। पुलिस के अनुसार छापामारी के क्रम में तीन अपराधी भागने में सफल हुए। फरार अपराधियों में सन्नी सिंह, बिट्टू सिंह और बिट्टू नेपाली बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल को जानकारी मिली थी कि सुखदेव नगर इलाके से बड़े पैमाने पर अवैध हथियार और बम की सप्लाई हो रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन कर पिंटू वर्मा के घर पर छापेमारी की गयी।

जिसके आधार पर पुलिस ने एक बम, एक देसी रिवाल्वर और चार गोलियां बरामद की। पुलिस गिरफ्त में आये अपराधियों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि रांची में बम तैयार किया जाता है और झारखंड के अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया जाता है।

इसके बाद पुलिस ने उक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में छापामार कर पांच अपराधियों को दबोच लिया, जबकि तीन अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *