आर्म्स एक्ट, रंगदारी, अपहरण, गंभीर मारपीट के मामले में हो रही थी खोज
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर पुलिस ने बीते 28 जून को विशेष अभियान के तहत अलग – अलग स्थानों पर छापामारी कर पुलिस पर हमला करने के आरोपी सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन्हें आर्म्स एक्ट, रंगदारी, अपहरण, गंभीर मारपीट के मामले में तलाश कर रही थी। इस दौरान एक दो दोपहिया वाहन समेत अंग्रेजी शराब भी जप्त किया गया है।
सक्रिय पुलिसिंग के तहत पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। सारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 29 जून को दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में स्थानीय जैतिया रहिवासी रामजी राय एवं परवेजाबाद रहिवासी नुनु सिंह के विरुद्ध सारण जिला के विभिन्न थानों में पूर्व से आधा दर्जन कांड दर्ज हैं।
बताया जाता है कि पुलिस पर हमला सहित रंगदारी / गंभीर मारपीट के कई कांडों में वांछित आरोपी रामजी राय को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पूर्व से आर्म्स एक्ट /रंगदारी / गंभीर मारपीट के कई कांडों में वांछित नुनु सिंह को अन्य तीन आरोपी श्यामबाबू चौधरी उर्फ कचकच बरबट्टा, संजीत कुमार चित्रसेनपुर एवं वैशाली जिला के हद में राजापाकड़ रहिवासी आनंद कुमार को अवैध शराब कारोबार करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, जिसमे पृथक रूप से सोनपुर थाना में 28 जून को काण्ड क्रमांक- 632/25 धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध अधिनियम दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने दो पहिया वाहन-2, मोबाइल- 2, अवैध अंग्रेजी शराब-1.5 लीटर जब्त की है। छापामारी दल में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply