Advertisement

सोनपुर मंडल के तीसरे गति शक्ति कार्गो टर्मिनल-पसराहा में पहला रेक का आगमन

डीआरएम एवं सीनियर डीसीएम के अनुसार यह बड़ी उपलब्धि

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर मंडल के पसराहा में विकसित तीसरे गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) लीप एग्री लॉजिस्टिक्स पसराहा में 8 जून को पहला माल रेक सफलतापूर्वक पहुंचा।

सोनपुर रेल मंडल की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

अधिकारीद्वय ने कहा कि यह टर्मिनल क्षेत्रीय व्यापार एवं कृषि आधारित लॉजिस्टिक्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बताया कि यह रेक पंजाब के कोटकपुरा जंक्शन (केकेपी) से लाया गया था, जिसमें 42 वैगन गेहूं लदे थे। इस गेहूं को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के लिए पसराहा जीसीटी के साइलो में संग्रहीत किया जाएगा।

विदित हो कि, पसराहा जीसीटी का संचालन निजी भागीदारी के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा एवं व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। यह टर्मिनल पूर्व मध्य रेलवे के माल लदान नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। रेलवे प्रशासन द्वारा भविष्य में इस टर्मिनल से और भी विविध प्रकार के मालों के लदान-उतार की संभावनाओं को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *