सारेगामा गीत प्रतियोगिता में सीनियर में सोनी व जूनियर में उदिता को प्रथम पुरस्कार

सारेगामा गीत प्रतियोगिता में सीनियर में सोनी व जूनियर में उदिता को प्रथम पुरस्कार

सारेगामा गीत प्रतियोगिता का फाइनल सम्पन्न

गिरिडीह। कला संगम के तत्वावधान में स्व. नन्द किशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत-संगीत प्रतियोगिता सीजन-12 का फाइनल पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया।

पुरस्कार वितरण संरक्षक अजय सिन्हा मंटू, सचिव सतीश कुंदन व उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा, सह संयोजक राजेश सिन्हा, विकास सिन्हा, सभी निर्णायकों ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक संगीत प्रभारी ओरित दा, राजीव रंजन, रामकुमार सिन्हा, रविशंकर सिंह, नयनदीप सिन्हा थे।

प्रतियोगिता के फाइनल में सीनियर ग्रुप में प्रथम सोनी चंद्रवंशी, द्वितीय अक्षत कुमार व तृतीय वृष्टि शर्मा रही। सचिन कुमार, अमरजीत सिंह, मो. इमाम, तबरेज अंसारी, कृष्णा कन्हैया, ज्योति कुमारी व नैतिक नेमानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

जूनियर ग्रुप में प्रथम उदिता मिश्रा, द्वितीय काव्या कुमारी, तृतीय अमेक्षा कुमारी रही। माइल मैत्री, ज्योतिका पांडेय, ईशा कुमारी, आद्या कुमारी, आद्या नारायण, शानवी सामंता व अर्पिता मोदी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संगत में ऑर्गन पर दयाशंकर सिंह, नाल पर चंदन, कीबोर्ड पर बबलू और गिटार पर दिनेश थे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर के शिष्य और फिलहाल मुंबई में म्यूजिक कंपोजर एवं टीचर सिद्धार्थ श्रीवत्स ने अपने भावपूर्ण गायन से श्रोताओं का मन मोह लिया। नदीम, अजय शिवानी, मनोज मुन्ना ने भी अपने गायन से लोगों को आनन्दित किया।

एक पांच साल की बच्ची प्रतीक्षा सुमन ने मनमोहन गायन की प्रस्तुति दी। अजय सिन्हा मंटू, कृष्णा कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा ने नगद राशि से और कला संगम ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। मंच संचालन सचिव सतीश कुन्दन व कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने किया।

मौके पर उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा, कृष्णा कुमार सिन्हा, सह संयोजक सुनील भूषण, राजेश सिन्हा, विकास सिन्हा, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, रविश आनंद, नेहा सिन्हा, माला सिन्हा, कवींद्र भट्टाचार्य, आकाश, विकास रंजन, सुमित कुमार, शुभम, अनिल चंद्रवंशी, नीलम सिन्हा, रामाकांत मिश्रा, राजेश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

 215 total views,  3 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *