प्रदर्शनी समारोह में सीएसआर बोकारो थर्मल की महिला टीम ने लिया भाग
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी मुख्यालय कोलकाता (पश्चिम बंगाल) स्थित होटल सिटी ताज में बंगाल मेंबर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी बीते 19 दिसंबर की संध्या आयोजित किया गया था, जिसमें डीवीसी सीएसआर से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ी झारखंड के बोकारो थर्मल की सात महिलाओं ने प्रदर्शनी में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बंगाल मेंबर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से डीवीसी सीएसआर द्वारा बेहतर तरीका से सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करने को ले प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी डीवीसी वरीय महाप्रबंधक सीएसआर पी. जी. होलकर ने 20 दिसंबर को दूरभाष पर दी। उन्होंने बताया कि डीवीसी सीएसआर की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर सामाजिक कार्य करने को लेकर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बताया कि इस प्रदर्शनी में डीवीसी सीएसआर के अलावे लगभग 80 एनजीओ आदि संस्थान के सामाजिक कार्यों का आकलन किया गया था। जिसमें डीवीसी सीएसआर सबसे आगे रही। कार्यक्रम में डीवीसी अध्यक्ष एस. सुरेश कुमार, सीएसआर वरीय प्रबंधक पीजी होलकर, उप महाप्रबंधक ए के तिवारी, मेंबर्स ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन सुकन्या बोस सहित बोकारो थर्मल सीएसआर की ओर से भैरव महतो, सुष्मिता बरनवाल, रीता देवी, पूजा कुमारी, ऊषा देवी, अनामिका मजूमदार सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply