प्रहरी संवाददाता/मुंबई। राज्य के अकोला शहर में स्थित केएम असगर हुसैन जूनियर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शौक्षणिक वर्ष की पहली प्रबंधन, शिक्षक और, पालक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता प्राचार्य इम्तियाज़ अहमद खान ने किया। इस मौके पर जूनियर कॉलेज के इंचार्ज प्राध्यापक मोहम्मद रफीक़ प्रमुख अतिथि तथा प्रा. मतीन अहमद खान, प्रा. मोहम्मद परवेज़ अख्तर, प्रा. मिर्ज़ा ख़ालिद रज़ा, प्रा. मोहम्मद अनीस, प्रा. कमरुन्निसा मैडम, प्रा. मुतीब शारीक़ विशेष तौर से उपस्थित थे।
प्रमुख अतिथि ने कहा कि जूनियर कॉलेज में आये विद्यार्थियों की उम्र का यह मोड़ उनकी जिंदगी तथा एक अच्छे करिअर बनाने के लिए बेहद अहम होता है। इस लिए पालकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना की जरूरत है, चूंकि यही दो वर्ष उनकी जिंदगी को सफल बनाने के लिए अहम् है। प्रा. मिर्ज़ा ख़ालिद रज़ा ने कनिष्ठ महाविद्यालय में होने वाली एक्टिविटीज को तफसील से समझाया और प्रा. मोहम्मद परवेज़ अख्तर ने डिसिप्लिन पर अपनी बात रखी। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य इम्तियाज़ अहमद खान ने सभी विद्यार्थियों और पालको से अपील किया कि वह इन दो वर्षो को अपने उज्जवल भविष्य बनाने के लिए उपयोग करें।

अकोला के तिलक रोड पर स्थित, रतनलाल प्लाट के केएम असगर हुसैन जूनियर कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत 11वीं विज्ञान कक्षा के विद्यार्थी हाफिज उज़ेर अहमद हुसैन कुरैशी द्वारा तिलावते कुरान ए पाक से की गई। इसका संचालन प्रा. सैयद मोहसिन अली तथा आभार इंचार्ज प्रा. मतीन अहमद खान ने किया। प्राध्यापक डॉक्टर मोहम्मद नदीम ने सभी शिक्षकगण का परिचय छात्रों और उनके अभिभावकों से कराया।
इस अवसर पर प्रा. नजमुद्दीन खान, प्रा. नवेद अहमद खान, प्रा. शाहिद इकबाल, प्रा. इंतेख़ाब आलम खान, प्रा. डॉ. ज़ाकीरउल्लाह खान, प्रा.नवेद अरशद, प्रा. डॉक्टर शीबा अलमास, प्रा. शोएब उर रहमान, प्रा. दानिशउद्दीन खान, प्रा. जिब्रान काज़ी तथा प्रा. अबसार अहमद खान प्रमुखता से उपस्थित थे।
Tegs: #First-meeting-of-teachers-and-parents-at-km-asghar-junior-college
![]()













Leave a Reply