Advertisement

नववर्ष पर बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की तेनुघाट मे पहली बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में 19 जनवरी को बेरमो जिला बनाओ संघर्ष सामिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कामेश्वर मिश्रा के द्वारा किया गया। नववर्ष में समिति की यह पहली बैठक थी।

बैठक का मुख्य उधेश्य यह था कि झारखंड केबिनेट की होने वाली अगली बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कैबिनेट में शामिल होने वाले अन्य मंत्रियों को बेरमो जिला बनाओ की मांग पत्र सौंपा जाना।

इस बैठक में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के महासचिव व समिति के सह संयोजक वकील प्रसाद महतो ने बताया कि बेरमो अनुमंडल जिला का सभी अहर्ता को पूर्ण करता है। बावजूद इसके इसे जिला नहीं बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सामिति के संयोजक संतोष कुमार नायक व सह संयोजक विमल कुमार जयसवाल ने बेरमो अनुमंडल वासियो को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि हम सब अनुमंडल वासियो के लिये 2023 संघर्ष का वर्ष है।

यदि सरकार हम सबो की अपील नही मानती है तो चरणबद्ध तरीके से जिला बनाने को लेकर आंदोलन की जाएगी। साथ ही जिला बनाने हेतु करो या मरो का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कनक कुमार सिन्हा, कलीम अंसारी, मनबोध घांसी, सिद्धेश्वर महतो, कमरुल होदा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *