Advertisement

सादगी से मनाया गया विधवाशनि अक्षय ट्रस्ट की प्रथम स्थापना दिवस

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत में संचालित सामाजिक संस्था विधवाशनि अक्षय ट्रस्ट की प्रथम स्थापना दिवस 12 मई को बगीचा स्थित कार्यालय में सादगी के साथ मनाया गया।अध्यक्षता ट्रस्ट के सचिव तिलकधारी रजवार ने की।

इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित समूह द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीते एक वर्ष में ट्रस्ट में जुड़े महिला, पुरुष सदस्यों ने सकारात्मक योगदान दिया है। जिसके तहत उनकी हर समस्याओं का निराकरण सफलता पूर्वक किया जाता रहा है।यहां तक कि पेटरवार के बीडीओ संतोष कुमार महतो ने भी यहां आकर ट्रस्ट की सक्रियता की सराहना की है। संचालन कोषाध्यक्ष नरेश कपरदार ने किया।

मौके पर ट्रस्ट के सलाहकार सह अधिवक्ता शिव कुमार, विलासी देवी, बुलवा देवी, गुलाची देवी, लखी देवी, कल्याणी, सोमरी देवी, सुकरी देवी, जहली, काजल, छुटकी, बसंती, बिमला, संध्या, बालिका, कुंदन राज, मानकी कुमारी, अर्जुन रजवार, सेवाराम महतो, पवित्री देवी, देगेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *