Advertisement

समाजसेवी बच्चू सिंह की फुसरो में मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के नया रोड रहिवासी राकेश सिंह उर्फ जूगनू सिंह के आवास पर उनके पिता सह समाजसेवी बच्चू सिंह की प्रथम पुण्यतिथि 22 दिसंबर को मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दिवंगत बच्चू सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मौके पर बेरमो प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा, भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार, कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह ने स्व. सिंह को एक जनसेवक, मृदुभाषी और गरीबो का सच्चा हितैषी बताया। कहा कि उन्होंने आजीवन जनता के बीच मे अपना समय नि:स्वार्थ सेवा में बिताया और आमजनों की समस्याओं को सुलझाने में अपनी शक्ति लगा दी। दिवंगत के पुत्र जुगनू सिंह ने कहा कि माता पिता से बड़ा धन नहीं होता है।

श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालो में समाजसेवी सुधीर किशन, राकेश शर्मा, भोला सिंह, सुनील सिंह, सत्येंद्र सिंह, कमलेश सिंह, ललन रवानी, शैल देवी, इन्दु देवी, रूपा देवी, साक्षी,कुमारी, शिवम सिंह, नितू सिंह, संजू सिंह, अरविंद सिंह, शेखर सिन्हा, चुन्नू सिंह, रवींद्र सिंह, अशोक रवानी, पिंकू वर्मा, रियाज अंसारी, गुडु सिंह, अभय सिंह, दीपक सिंह, अरुण सिंह, विक्रम सिंह, शंभू यादव, उपेंद्र सिंह, प्रेम शंकर पांडेय, मिथिलेश शर्मा, ठाकुर महेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, बिरेंद्र ठाकुर, अवधेश सिंह, भोली सिंह, सीताराम रजक, लड्डू शर्मा, पप्पू सिंह, नीरज सिंह, पप्पू बरनवाल, कुंजबिहारी सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा, चुन्नु सिंह, प्रयाग, अजय वरणवाल, अभिषेक सिंह, अनमोल सिंह, उपेंद्र ठाकुर, संतोष कुमार सिंह, ओम प्रकाश रजा आदि दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *