पूर्व सीएम हेमंत की गिरफ्तारी से राज्य में आक्रोश, ऐतिहासिक रैली होगी-चंपई सोरेन
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। राज्य के पूर्व मंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता रहे स्व. जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि 6 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में अलारगो के श्रृंगारी मोड़ स्थित बीएड कॉलेज मैदान में मनाई गई।
समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन टाइगर जगरनाथ महतो समाधि समिति की ओर से किया गया।
समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, मंत्री बंसत सोरेन व् दिवंगत महतो की धर्मपत्नी बेबी देवी, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियो ने कहा कि जगरनाथ महतो एक आंदोलनकारी और एक जन नेता के रूप में जाने जाते थे। कहा गया कि दिवंगत महतो सीधे जनता से जुड़कर काम करते थे। वे हमेशा आमजनों के बीच रहते थे। कहा कि वे जन -जन के नेता थे। दिल्ली के बाद भाजपा विरोधी आइएनडीआइए के घटक दलों का बड़ा जुटान 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होगा। राज्य में झामुमो इसकी मेजबानी करेगा।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झामुमो की न्याय उलगुलान रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी रैली पहले कभी नहीं हुई होगी और ना ही आने वाले समय में होगी। सीएम ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य की जनता में काफी आक्रोश है। आयोजित रैली में पूरे देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा। यह न्याय के लिए झारखंड का उलगुलान होगा। चुनाव में झारखंड की जनता का एक-एक वोट भाजपा के लिए चोट होगा।
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि पार्टी मजबूती से संघर्ष कर रही है।कहा कि विधायक गांवों में कैंप करेंगे और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। न्याय उलगुलान रैली में समर्थकों के साथ विधायक जुटेंगे।
पुण्यतिथि के अवसर पर मंत्री पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू ने अतिथियो का स्वागत किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, फुसरो नगर परिषद चेयरमैन राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, पूर्व मुखिया नकुल महतो, टुल्लू सिंह, दौलत महतो, अनिल अग्रवाल, बैजनाथ महतो, चंदन राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply