Advertisement

बीजेपी की जीत की खुशी में फुसरो में आतिशबाजी और लड्डू वितरण

गुजरात में भाजपा की विराट विजय मोदी के विकास, एवं सुशासन की जीत-विक्रम पांडेय

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में
फुसरो बाजार स्थित पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय के समीप गुजरात में बीजेपी की भारी जीत पर आतिशबाजी और लड्डू वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के बोकारो जिला मंत्री विक्रम पांडेय ने कहा कि गुजरात में भाजपा की विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुरक्षा एवं सुशासन की जीत है।

पांडेय ने कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। उन्होने कहा कि मै गुजरात की जनता को नमन करता हूं।

मौके पर निवर्तमान फुसरो नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, राहुल कुमार सिंह, वीरेंद्र जैन, चंदन राम, रामू तांती, मृत्युंजय पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *