Advertisement

धनबाद के झरिया में धमाके से घर में लगी आग, क्षेत्र में दहशत

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र के भागा बाजार में बीते एक जून रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक घर में बमबाजी की गयी। बम के धमाके से क्षेत्र दहल गया तथा घर में आग लग गई। जिससे इलाके में दहशत फैल गयी है।

बताया जाता है कि भागा बाजार के उक्त घर में बमबाजी की घटना में एक युवती घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मकान मालिक ने अपने भतीजे पर बम धमाका करने का आरोप लगाया है। बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर बम से हमला की गयी है। बम के धमाके के बाद स्थानीय रहिवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। जोरापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

उक्त घटना के बाद भागा बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि पहले भी यहां आपसी विवाद की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन बमबाजी जैसी वारदात ने सभी हैरान है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ हीं पुलिस द्वारा कथित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *