Advertisement

राजबाजार के वाजिद टेंट हाउस में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

सीआईएसएफ के अग्नि शमन दस्ते ने पाया आग पर काबू

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के राजा बजार कॉलोनी में 28 अप्रैल की दोपहर लगभग तीन बजे वाजिद टेंट हाउस में अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि लगभग एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक तार में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि आग लगने से टेंट हाउस में रखे लगभग तीन लाख रुपए मुल्य का कपड़ा, सजावट के सामान सहित बर्तन जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट के अग्नि शमन दल के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना स्थल के समीप भारी संख्या में स्थानीय रहिवासियों की भीड़ लग गई, जिसे बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने हटाया एवं आग बुझाने में सीआईएसएफ की मदद की। घटना के वक्त टेंट हाउस मालिक वाजिद घटना स्थल पर नहीं था, जिसे फोन कर बुलाया गया।

इस अवसर पर सीआईएसएफ बोकारो थर्मल अग्नि शमन इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार प्रसूनी, फायर सब इंस्पेक्टर मो. इदरार, सहायक सब इंस्पेक्टर जेसी गोसाई, ए सरकार, धर्मेंद्र सिंह, गौतम गांगुली, ए एन खान, संजीव कुमार, एल बी पांडेय, रविन्द्र सिंह, किरण कुमार, अनुज कुमार, बी बिनोद आदि जवानों ने आग बुझाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *