Advertisement

टाटा डीएवी स्कूल नोवामुंडी में मॉक ड्रिल कर आग बुझाने का प्रशिक्षण

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में 18 अप्रैल को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आधारभूत जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को आग लगने के कारण, तरीके तथा उनपर तात्कालिक कार्यवाही करते हुए कैसे काबू पाया जाए, इसकी पूर्ण जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को प्रयोगात्मक तरीके से आग लगाकर उसपर विभिन्न माध्यमों से काबू करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें एलपीजी सिलेंडर, बिजली उपकरण, तेल, कागज, कपड़े इत्यादि से लगने वाले आग तथा उनपर कैसे काबू पाया जाए तथा किन-किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जाए, उन्हें विस्तारपूर्वक बताया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार भुइंया ने कहा कि आग से बचने और आग बुझाने की विधि से सभी बच्चों को अवगत होना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित दर्जनों शिक्षक व् छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *