Advertisement

रेलवे स्टेशन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के बोगी में लगी आग, कार्रवाई से टली घटना

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी ट्रेन के चार बोगीयों में 14 जनवरी को अचानक आग लग गई। जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

बताया जाता है कि ट्रेन के बोगीयों से धुआं उठता देख ट्रेन के गार्ड ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार को दी। स्टेशन प्रबंधक ने स्थानीय बोकारो थर्मल सीआईएसएफ यूनिट के अग्नि शमन दस्ते को जानकारी देकर बुलाया गया, एवं रेलवे की हाई टेंशन विद्युत तार से विद्युत कट करने के बाद ट्रेन के बोगीयों के कोयले में लगी आग को सीआईएसएफ के अग्नि शमन दस्ते द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया।

रेलवे प्रबंधन एवं गार्ड की सूझ बुझ एवं त्वरित कार्रवाई किए जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। यह माल गाड़ी कोलियरी से कोयला लेकर धनबाद की ओर जा रही थी। तभी बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ा होने के बाद बोगी से धुआं निकलता देख कोयले में आग लगने की जानकारी रेलवे कर्मचारियों को हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई और यात्रियों सहित रेलवे प्रबंधन ने राहत की सांस ली। इस अभियान में सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट अग्निशमन के इंस्पेक्टर ए के शर्मा, सुभाष कुमार, एस के पांडेय, एच पी मांझी आदि जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *