रेलवे कर्मचारियों सहित आसपास के रहिवासियों ने पाया आग पर काबू
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ी मालगाड़ी ट्रेन के एक बोगी में अचालक आग लग गई। रेलवे रैक के डिब्बे से आग की लपटे उठता देख स्थानीय रहिवासियों सहित रेलवे कर्मचारियों के बीच अफरा तफरी मच गई।
बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने 30 नवंबर को बताया कि उक्त मालगाड़ी ट्रेन बरकाकाना गोमोह रेल खंड के बीच बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ी थी। ट्रेन के करीब जाने के बाद पाया गया कि जिस रेलवे रैक के डिब्बे में लपेटे गए प्लास्टिक तिरपाल के कवर में आग लगी हुई है। इससे पहले कि आग भयानक रूप लेती उसे कर्मचारियों एवं स्थानीय रहिवासियों की मदद से बुझा दिया गया।
वही रैक के साथ चलने वाले कर्मियों ने बताया कि इस मालगाड़ी ट्रेन में सीमेंट की बोरी लदी हुई है, जो मध्य प्रदेश के भिलाई से सीमेंट की बोरी रैक में लेकर सिंदरी जा रही थी। साथ ही बताया कि बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के बगल मुख्य सड़क से एक बराती गुजरी थी। सम्भवतः पटाखा जलाने के दौरान रेलवे रैक के डिब्बे के प्लास्टिक तिरपाल में आग लग गई होगी।
![]()













Leave a Reply