अर्पिता महिला मंडल का उद्देश्य अंतिम पायदान के घरों में भी उजाला फैलाना-श्वेता
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति सिंह एवं निदेशक मंडल की समस्त टीम के निर्देशन में बोकारो एवं करगली महिला समिति द्वारा 12 अक्टूबर को स्थानीय दीया विक्रेता मीना देवी को उनके स्वयं के इस्तेमाल के लिए मोबाइल और साड़ी का उपहार देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि मीना देवी के पति बहुत पहले गुजर गए हैं एवं उनके दो पुत्र शारीरिक विकलांगता से ग्रसित हैं। सभी सदस्यों ने उनसे दीया ख़रीदा। इसके अलावा उन्हें भविष्य में सहयोग का भी आश्वासन समिति द्वारा दिया गया है। अर्पिता महिला मंडल बीएंडके के अध्यक्षा श्वेता कुमारी ने दीवाली के अवसर पर दीयों का वितरण किए जाने को एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदो के घरों में विकास की रौशनी पहुंचानी है, जहां आज तक वह नहीं पहुंच पाई है। अंतिम पायदान पर खड़े घरों में विकास की रौशनी पहुंचानी है। उन्होने आमजनों को दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि अर्पिता महिला मंडल समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
उन्होंने चाइनीज लाइटों का पूर्णत: बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे मिट्टी के दीयों काे बनाने वाले कुम्हार भाइयों के लिए रोजगार उत्पन्न होगा। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षित करने में भी सहयोग मिलेगा। समिति के सरिता गैवाल व् प्रियंका चौबे ने बताया कि गरीब परिवार के बीच इसलिए बांटा जाता है कि खुशी उनके और बच्चों के चेहरे पर बरकरार रहे। इस अवसर पर हेमा,रेणु ,रेमी ,बिहंसा, कुमारी कांता, लीला, सरिता सिंह, रिंकू सुजाता, सौम्या ,मधु आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply