ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता लिपिक संघ के महासचिव सत्येंद्र कुमार सिन्हा की अगुवाई में संघ के दिवंगत सदस्य प्रसिद्ध कटरियार के परिवार को आर्थिक मदद दी गई।
बताते चलें कि, बीते 24 मार्च को अधिवक्ता लिपिक संघ के वरीय सदस्य प्रसिद्ध कटरियार का देहांत हो गया था। जिनका दाह संस्कार तेनुघाट में किया गया। अधिवक्ता लिपिक संघ के महासचिव सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि संघ द्वारा सदस्यों को किसी भी तरह का बीमारी होने पर या मृत्यु होने पर उन्हें आर्थिक रूप से मदद किया जाता है। इसी में दिवंगत प्रसिद्ध कटरियार के परिवार को आर्थिक मदद दिया गया।
दिवंगत प्रसिद्ध कटरियार हंसमुख इंसान थे। वह हमेशा सभी के दु:ख सुख में शरीक होते थे। उपस्थित संघ के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रख कर भगवान से प्रार्थना की।
मौके पर दिवंगत कटरियार की धर्म पत्नी रामा देवी, पुत्र संतोष कटरियार, पुत्री बबली सिन्हा, बबीता सिन्हा, सरिता सिन्हा, लवली सिन्हा सहित पूरा परिवार मौजूद था। वही शांति शर्मा, मंटू राम, पंकज सिंह, लालू यादव सहित लिपिक संघ के सदस्य गण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply