ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ द्वारा 7 फरवरी को अपने दिवंगत साथी के निधन के बाद उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग किया गया।
जानकारी के अनुसार अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने संघ के सदस्य गणेश कुमार गुप्ता के निधन पर उनकी विधवा सुमाना गुप्ता को आर्थिक सहयोग राशि सौंपा।
मालूम हो कि, तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य दिवंगत गणेश प्रसाद गुप्ता का निधन बीते एक फरवरी को हो गया था। उनके निधन के बाद उसी दिन दाह संस्कार के लिए सहायता राशि दी गई थी। मगर तब अधिवक्ता संघ के द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहयोग दिवंगत गुप्ता की पत्नी को नहीं दिया जा सका था। जिसे 7 फरवरी को दिवंगत की विधवा को सौंपा गया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मिश्रा तथा महासचिव महतो ने बताया कि अधिवक्ता संघ के द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि आज दे दिया गया है। बताया कि बार काउंसिल द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि भी जल्द ही दिवंगत की पत्नी को दिया जाएगा।
आर्थिक सहयोग देते समय अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, बी एन पोद्दार, चेतन आनंद प्रसाद, तपन कुमार डे, अशोक पाठक, उमेश प्रसाद, संजय कश्यप, राजीव कुमार तिवारी, आंनद श्रीवास्तव, योगेश नंदन प्रसाद सहित अधिवक्ता संघ के दर्जनों सदस्यगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply