डीसी व् एसपी ने किया परेड का निरीक्षण, दी तिरंगे को सलामी
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पुरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की जोर शोर से तैयारी में लगा है। इसी क्रम में बोकारो के सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। निरीक्षण जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने किया। परेड का निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा – निर्देश दिए।
जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार आयोजित परेड में सीआरपीएफ का एक प्लाटून, सीआइएसएफ का एक प्लाटून, जिला सशस्त्र बल का एक प्लाटून, जिला बल पुरुष का एक प्लाटून, जिला बल महिला का एक प्लाटून, गृह रक्षक बल का एक प्लाटून, पुरूष चौकीदार, महिला चौकीदार बल का एक – एक प्लाटून, एनसीसी का एक प्लाटून एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं का तीन प्लाटून शामिल था। दूसरी ओर, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान की रंगाई-पुताई कर आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

मौके पर डीसी झा एवं एसपी सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का उनके द्वारा आज जायजा लिया गया। सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम को पूरा किया है। बारिश को देखते हुए ऐतिहातन कुछ और अतिरिक्त व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/जवान तैनात रहेंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, जिला नजारत उप समाहर्ता प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलखो, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply