Advertisement

‘राब्ता’ के ट्रेलर में दिखा सुशांत और कृति का लव

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर ‘राब्ता’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जिसमें दोनों ऐक्टर के बीच दमदार केमिस्ट्री नज़र आ रही है। हालांकि, इस फिल्म से कहीं ज्यादा इसके लीड कलाकारों की नजदीकियां मीडिया की सुर्खियों में रही। इस फिल्म में सुशांत शिव के किरदार में हैं और कृति सायरा के रोल में।

दिनेश विजान द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ थ्रिलर और ऐक्शन भी भरपूर है। ट्रेलर की शुरुआत में जहां सुशांत और कृति के बीच प्यार परवान चढ़ता दिख रही है, वहीं बीच में एक ऐसे शख्स की एंट्री होती है, जो कहानी को कहीं अतीत में ले जाता है। …और फिर फिल्म की कहानी अतीत और वर्तमान दोनों राह पर चलती दिखती है। ट्रेलर की कहानी चाहे जो हो, लेकिन आपको इम्प्रेस करने का दम रखती है।

बता दें कि ‘राब्ता 9 जून को रिलीज़ हो रही है, जिसकी शूटिंग साल 2015 में ही शुरू हो गई थी। हालांकि, फिल्म की कहानी ‘मिर्जया’ की याद दिलाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *