Advertisement

अनुपालन नहीं करने वाले के विरूद्ध दर्ज करें प्राथमिकी-उपायुक्त

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। मधुपुर विधान सभा क्षेत्र का उप चुनाव में किसी भी पार्टी प्रत्यासी के जीत पर उनके पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस, जमावड़ा आदि से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी संभावनाओं को लेकर बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro District Deputy Commissioner Rajesh Singh) ने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतते हुए वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
उपायुक्त ने कहा है कि कोविड-19 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने किसी भी पार्टी प्रत्याशी के जीत पर किसी भी तरह के जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगाया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन के. रवि कुमार ने भी राज्य के सभी जिलों को यह सुनिश्चित करने को कहा है। इसलिए सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि कहीं किसी तरह की ऐसी कोई गतिविधि नहीं हो। अगर ऐसा कोई प्रत्याशी से संबंधित पार्टी नेता, कार्यकर्ता विजय जुलूस, जमावड़ा लगाकर जश्न आदि मनाता है तो उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सिंह ने इस बाबत जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन को सभी ईआरओ एवं एईआरओ से समन्वय स्थापित कर सभी को सर्तक रहने को कहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *