Advertisement

झारखंड के 9 जिलों में चलाया जाएगा फाइलेरिया मुक्त अभियान-स्वास्थ्य मंत्री

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। राज्य में 10 अगस्त से फाइलेरिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झारखंड राज्य में की जा रही तैयारीयों की जानकारी दी।

इस अवसर पर मंत्री गुप्ता ने कहा कि तय समय पर निर्धारित लक्ष्य हासिल करने तक राज्य से फाइलेरिया के उन्मूलन तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने एमडीए की जानकारी देते हुए कहा की झारखंड में कुल 9 जिलों पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, लातेहार, जामताड़ा, हजारीबाग, गोड्डा, दुमका तथा चतरा सर्वाधिक प्रभावित हैं।

उपरोक्त जिलों को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें कुल 1 करोड़ 41 लाख 37 हजार 228 रहवाड़ी निवास करते है। इनमें 1 करोड़ 24 लाख 40 हजार 760 रहिवासियों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के लिए कुल 1 हजार 777 स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है, इसके तहत 14095 गांव को चिन्हित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 3 करोड़ 11 लाख दवा खिलाने की योजना बनाई गई है। मंत्री गुप्ता ने कहा कि यह रोग आमतौर पर गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करनेवालों में होता है।

ऐसे में वे केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में मच्छर जनित रोग से रहिवासियों को निजात दिलाई जा सके। मंत्री ने केंद्र से मांग की कि झारखंड में मच्छरदानी का आवंटन जल्द से जल्द किया जाए, ताकि ऐसे खतरनाक रोगों से रहिवासियों को छुटकारा मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *