Advertisement

गॉड इज वन के संस्थापक उदय शंकर सिन्हा की मनाई गयी पांचवी पुण्यतिथि

समाज के लिए जो जीता है, समाज उसका ऋणी रहता है-रविंद्र कुमार पांडेय

पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में 85 की नेत्र जांच में 40 में मोतियाबिंद के लक्षण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो में सक्रिय सामाजिक संस्था गॉड इज वन के संस्थापक उदय शंकर सिन्हा की पांचवी पुण्यतिथि पर संस्था द्वारा संडे बाजार में 18 जनवरी काे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि समाज के लिए जो जीता है, समाज उसका ऋणी रहता है। उन्होंने कहा कि हमें जात-पात से ऊपर उठ कर जमात की राजनीति करनी चाहिए। अच्छे कर्म करने वालों को हमेशा याद किया जाता है। सभी को सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सेवा जरुर करनी चाहिए।

मजदूर नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. सिन्हा ने अपने पिता से मिले संस्कारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक संस्था को बेरमो ही नहीं बल्कि झारखंड में पहचान दिलायी। उन्होंने ताउम्र समाज को बांध कर रखने का प्रयास किया। इंद्रदेव महतो ने कहा कि मानव जीवन सबसे बड़ा उपहार है, इसलिए अच्छे कर्म करने चाहिए। आजसू नेत्री यशोदा देवी ने कहा कि पूर्वजों के कर्मों को याद करना, पुण्य का काम है। समाज के लिए किये अच्छे कर्मों को ही याद करते है। जिप सदस्य नीतू सिंह और भाजपा नेत्री अर्चना सिंह ने कहा कि समाज को देने वाला हमेशा पूजनीय होता है।

श्रद्धांजलि सभा को जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, भाकपा नेता आफताब आलम खान, अग्रवाल कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पत्रकार राकेश वर्मा, कैलाश ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। श्रद्धांजलि सभा में स्कूली बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इसमें शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार, गॉड इज वन पब्लिक स्कूल संडे बाजार, चिल्ड्रेन प्राइमरी स्कूल संडे बाजार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय संडे बाजार, संत अन्ना उच्च विद्यालय कुरपनिया, चिल्ड्रेन पैराडाइस स्कूल कुरपनिया, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर संडे बाजार आदि के बच्चे शामिल थे।

कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें गायक विनीत तिवारी ने चिट्ठी ना कोई संदेश…, भवरवा के तोहरा संग जाई… सहित कई कर्णप्रिय गीत व भजन प्रस्तुत किये। उनका साथ बसंत सिंह व उनकी मंडली ने दिया। संडे बाजार स्थित संस्था के प्रधान कार्यालय में स्व सिन्हा की धर्म पत्नी नीता सिन्हा की देखरेख में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया है। आंख अस्पताल कथारा के चिकित्सक डॉ आरोफील शेख, डॉ मेहराब आदि ने शिविर में आये मरीजों का नेत्र जांच किया। शिविर में 85 मरीजों की नेत्र जांच की गयी, इसमें से 40 में मोतियाबिंद के लक्षण पाये गये। इनका लैंस प्रत्यारोपण 19 जनवरी को कथारा आंख अस्पताल में किया जायेगा।

स्वागत संबोधन संस्था के सचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, संचालन शिव प्रकाश पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन विवेक कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर समाजसेवी दिनेश पांडेय, सुबोध सिंह पवार, टीपू महतो, श्याम नारायण सतनामी, संजय पांडेय, नवीन पांडेप, अविनाश सिन्हा, मुकेश सिन्हा, सनी नायर, बबलू सिंह, विमल तालपात्रो, भरत प्रसाद सिन्हा, विजय साव, बंटी सिंह, संजय सिंहा, धीरज कुमार सिन्हा, महेंद्र सिन्हा, अजीत वर्मा, गोपाली सिंह, शेखर सिन्हा, ज्योति लाला, रवि शंकर सिन्हा, गोपाल नारायण सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, राम पुकार राम, छोटू, चुन्ना, मनींद्र पाल सिंह, गबरू, नीरज सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *