Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में 8 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री पदम विभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई।

जानकारी के अनुसार हाजीपुर-पटना मार्ग पर महात्मा गांधी सेतु सर्किट हाउस के सामने स्वर्गीय पासवान की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के नेताओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर लालगंज विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक संजय कुमार सिंह भी अपने समर्थको के साथ स्वर्गीय पासवान के प्रतिमा स्थल पहुंचे और माल्यार्पण किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में विजय के लिए दिवंगत पासवान की प्रतिमा का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर हाजीपुर के निवर्तमान भाजपा विधायक अवधेश सिंह, लोक जान शक्ति के नेताओं के साथ स्व. पासवान के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और माल्यार्पण के बाद अपने समर्थको के साथ फोटो खिंचवाई। हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के संभावित उम्मीदवार देव कुमार चौरसिया भी पासवान के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर उन्हें पुष्प अर्पण किया और आगामी चुनाव में विजय होने का आशीर्वाद मांगा।

ज्ञात हो कि, पुर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान का हाजीपुर से जुड़ाव सन 77 के लोकसभा चुनाव के समय से रहा है। उन्होंने 1977 के चुनाव में रिकार्ड मतो से विजय होने के बाद एक दो मौके को छोड़कर लगातार हाजीपुर से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रहे। केंद्र में चाहे जिस भी गठबंधन की सरकार हो पासवान लगातार केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहे। स्वर्गीय पासवान को गठबंधन चुनाव का मौसम वैज्ञानिक भी कहा जाता था। स्वर्गीय पासवान ने लोक जनशक्ति नाम से अपना राजनीतिक दल बनाया था। साथ ही स्वर्गीय पासवान दलित सेना के संस्थापक अध्यक्ष रहे है। उन्हें दलित और वंचितों का नेता कहा जाता है। अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के विकास के लिए भी स्वर्गीय पासवान को हाजीपुर की जनता याद करती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *