Advertisement

आज से पटना में पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला जागृति कार्यशाला का आयोजन

मधुबनी पेंटिंग, टिकुली कला, टेराकोटा एवं वेणु शिल्प का प्रशिक्षण कार्यक्रम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार ललित कला अकादमी पटना के संयुक्त तत्वावधान में
30 मई से 13 जून तक पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला जागृति कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मधुबनी पेंटिंग, टिकुली कला, टेराकोटा एवं वेणु शिल्प का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार उक्त आयोजन बिहार की राजधानी पटना के फ्रेजर रोड स्थित बहुद्देशीय सांस्कृतिक परिसर भारतीय नृत्य कला मंदिर में किया गया है।
उपरोक्त जानकारी बिहार ललित कला अकादमी पटना के सचिव सुशान्त कुमार ने 29 मई को देते हुए बताया कि कार्यशाला का उ‌द्घाटन निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार रचना पाटिल द्वारा 30 मई को अपराहन् 11:30 बजे किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *