Advertisement

डीएवी चिड़िया में सीबीएसई पोशन पखवाड़ा के तहत फ्रुट फेस्टिवल

फ्रुट फेस्टिवल में कक्षा एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने दिखाया दमखम

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सेल संबद्ध पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में सीबीएसई पोशन पखवाड़ा आयोजित की गई। कक्षा एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन कर फ्रुट प्रतियोगिता के तहत फलों के उपयोग एवं लाभ पर अपने-अपने विचार दिए।

स्कूल के कक्षा एलकेजी के वर्ग शिक्षिका मोमिता मजूमदार, कक्षा यूकेजी के जितेन्द्र त्रिवेदी एवं कक्षा प्रथम के संदीप चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में बच्चों ने फलों का सलाद बनाकर अपनी अपनी शानदार प्रस्तुति प्रदर्शित की। इसके साथ ही कक्षा 6 से कक्षा अष्टम तक के छात्र-छात्राओं द्वारा खिलौना मेकिंग प्रतियोगिता के तहत आकर्षक प्रस्तुति दी। विज्ञान शिक्षक अभय कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बच्चों ने खाद्य सामग्री का उपयोग कर आकर्षक फलों का खिलौना बनाया।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान में बच्चों को स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं।उन्होंने कहा में बच्चें स्वस्थ तभी रह सकते हैं, जब वे फलों का नियमित रूप से उपयोग करे। इसके लिए फलों का उपयोग करने से होने वाले लाभ की जानकारी बच्चों को दी गई।

मौके पर डीएवी चिड़िया के शिक्षकों में राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस के पांडेय, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भकत, सुखेन प्रसाद, शिक्षकेत्तर कर्मी दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी, दुलारी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *