Advertisement

छत्तीसगढ़ के भिलाई में किया गया फेरो स्क्रेप का बोनस पर निर्णय-बी. के. चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। फेरो स्क्रेप प्राईबेट लिमिटेड के 13 यूनिटो मे काम कर रहे लगभग 239 स्थायी कर्मचारीयों को दूर्गा पूजा से पूर्व मिलने बाले बोनस पर 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित फेरो मुख्यालय मे वार्ता की गयी।

जानकारी देते हुए जय झारखंड मजदूर समाज बोकारो के कार्यालय मंत्री आर. बी. चौधरी ने बताया कि लम्बी बार्ता जापान के कोनाईके ग्रुप के अध्यक्ष तोशी हिरो फूजी बारा की अध्यक्षता मे बैठक की गयी। बैठक मे 13 यूनिटों के युनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे। जवकि, बोकारो युनिट से जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी ने हिस्सा लिया। बताया कि आयोजित वार्ता मे पिछले बर्ष मिले ₹21000/= के तुलना मे इस बार ₹2000/= ज्यादा यानी ₹23000/= बोनस देने पर समझोता किया गया।

वार्ता मे मुख्य रूप से प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक एच आर एवं विधि पंकज त्यागी, बोकारो युनिट प्रमुख साहेव सिंह के साथ फेरो के वित्त विभाग के महाप्रबंधक सुमित राय, आपरेशन महाप्रबंधक एस के पोलू के साथ साथ सभी 13 यूनिट के प्रमुखों ने भाग लिया। वहीं यूनियन महामंत्री चौधरी के साथ संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, फेरो के युनियन अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, संगठन मंत्री सुभाष चंद्र बाउरी भी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *