Advertisement

फेरो ने सहायक श्रमायुक्त को चुनाव हेतु दिया सहमति-बी के चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड मे कार्यरत विभागीय कर्मचारी, ठेकाकर्मी एवं उनका सब कन्टेक्टर एमटीपीसी मजदूरों से सम्बंधित मांगो को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज ने 4 जून को युनिट कार्यालय मे प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र सह हड़ताल नोटिस दिया था। जिसके आलोक में 27 जून के प्रथम पाली से 28 जून के रात्री पाली तक दो दिवसीय हड़ताल होना था।

सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद के निर्देश पर बीते 24 जून को बोकारो युनिट प्रमुख के कार्यालय मे मांग पत्र पर वार्ता किया गया था, जो नकारात्मक रहा। तत्पश्चात सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद ने फेरो स्क्रेप निगम और जय झारखंड मजदूर समाज को नोटिस जारी कर 26 जून को अपने कार्यालय मे मांग पत्र सह हड़ताल नोटिस पर वार्ता के लिए आमंत्रित किया। वार्ता मे जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी के नेतृत्व मे युनियन प्रतिनिधिमंडल के साथ साथ फेरो स्क्रेप निगम के प्रधान कार्यालय भिलाई से महाप्रबंधक (कार्मिक प्रशासन एवं विधि) पंकज त्यागी, बोकारो युनिट प्रमुख त्रिपुरारी भाष्कर एवं बोकारो युनिट के वरीय प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) अतुल कुमार सिंह ने भाग लिया।

मांग पत्र के अनुसार युनियन चुनाव, वेज रिविजन का बकाया 9प्रतिशत, ठेकाकर्मीयों को ₹4100/= प्रतिमाह एडब्लूए देने सहित 8 सूत्री मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा उपरान्त प्रबंधन ने एक महिने के भीतर युनियन चुनाव सहित सभी मांगो पर क्रियान्वयन का भरोसा दिया। वार्ता में सहायक श्रमायुक्त ने युनियन से एक महिने के लिये प्रस्तावित 27-28 जून को होने वाले हड़ताल को तत्काल रोकने तथा प्रबंधन से चुनाव करवाने का सुझाव दिया।

इस पर महामंत्री चौधरी ने यह कहते हुए सुझाव को स्वीकार किया कि अगर एक महिने मे चुनाव नही हुआ तो इसी हड़ताल नोटिस पर मजदूर हड़ताल करेंगे, जिसे सभी पक्षों ने स्वीकार किया। वार्ता मे युनियन प्रतिनिधिमंडल मे फेरो शाखा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, संगठन मंत्री हरेंद्र पासवान, घनश्याम सिंह, सुबास चन्द्र दलेई, मो. कलामउद्दीन उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *