Advertisement

महिला प्रवक्ता पूनम देवी ने जयराम के लिए किया नुक्कड़ सभा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) व् जेएमएल सुप्रीमो सह गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जयराम कुमार महतो के समर्थन में 22 मई को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार 22 मई की देर शाम अंगवाली के मंडपवारी चौक में नुक्कड़ सभा आयोजित कर स्थानीय दर्जनों पुरुष, महिला को संबोधित कर जयराम महतो को अपना समर्थन देकर उनकी जीत सुनिश्चित करने की अपील की गयी। नुक्कड़ सभा का नेतृत्व जेबीकेएसएस महिला प्रवक्ता पूनम देवी कर रही थी।

उनके साथ नुक्कड़ सभा में ओमप्रकाश महतो, चंदन महतो, सौरभ कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल थे।
बताया जाता है कि जेबीकेएसएस द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा को देखने के लिए मंडपवारी चौक पर दर्जनों ग्रामीण रहिवासी व् स्थानीय व्यवसायी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *