Advertisement

अंगवाली के दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की महिला सदस्या करेंगी अगरबत्ती निर्माण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की महिला सदस्या जल्द हीं अगरबत्ती निर्माण कार्य से जुड़ेगी।

जानकारी के अनुसार ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास की अध्यक्षता में एक सितंबर को साप्ताहिक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में ट्रस्ट की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बहुत जल्द इन्हे अगरबत्ती निर्माण के गुर सिखाए जाने की बात कही गयी।

उक्त बैठक में लिये गए निर्णय के अनुसार इसी सप्ताह के भीतर अगरबत्ती निर्माण मशीन को यहां लाया जाएगा। बैठक में अन्य मुद्दे पर भी चर्चा की गयी। मौके पर सावित्री देवी, अंजु देवी, कमली देवी, सीता देवी, फूल कुमारी, जितेंद्र घासी सहित तीन दर्जनों ट्रस्ट की सदस्या उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *