Advertisement

दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट द्वारा साड़ी वितरण से खुश दिखी महिला सदस्या

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के सौजन्य से लंबे समय की प्रतीक्षा उपरांत 21 जुलाई को महिला सदस्यों के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

उक्त आयोजन में आमंत्रित प्रतिनिधि बतौर उक्त पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया मो. रियाज अहमद, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, वार्ड दो की सदस्या क्रांति देवी पधारी थीं। दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास ने बताया कि आमंत्रित प्रतिनिधियों के हाथो साड़ी वितरण व्यवस्था की शुरुआत की गयी। यहां ट्रस्ट के 45 सदस्या को श्वेत साड़ी एवं दो कुंवारी कन्याओं को शूट के वस्त्र दिये गए।

इस अवसर पर मिठाईयां भी बांटी गई। उपस्थित मुखिया सहित अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि इसी तरह एकता बद्ध होकर कार्य करें तो ट्रस्ट निसंदेह प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
मौके पर अध्यक्ष सावित्री देवी, कोषाध्यक्ष अनिता देवी, राजकुमार उर्फ कुंवर रजवार, संतोष रजवार, जितेंद्र घासी, कमली देवी, सीता देवी, फूल कुमारी सहित कई गणमान्य मंचासीन थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *